AJIB SHADI

आज तक आपने दुल्हन के घर दूल्हे को बारात लेकर जाते देखा होगा, लेकिन बिहार के मुंगेर जिले में रविवार की रात एक ऐसे विवाह का आयोजन किया गया, जहां बैंड-बाजे और बारात के साथ दुल्हन वाले दूल्हे के घर पहुंचे।

मुंगेर के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के पुराणीगंज इलाके के निवासी श्यामदेव मिश्र के पुत्र सुखदेव मिश्र का विवाह झारखंड के धनबाद निवासी नेहा प्रियदर्शी के साथ वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। बस इस विवाह में अनोखा यही था कि दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची, जहां दूल्हे वालों ने उनका जमकर स्वागत किया।

दूल्हे के चाचा कामदेव मिश्र ने बताया कि इस तरह के विवाह के लिए दूल्हा और दुल्हन दोनों राजामंद थे। उन्होंने बताया कि धनबाद से लड़की वाले मुंगेर में आकर एक होटेल में ठहरे, जहां से उनकी बारात निकली और मेरे घर तक पहुंची।

लड़के के पिता श्यामदेव मिश्र ने कहा कि हमारे समाज में बेटी ईश्वर की सबसे खूबसूरत देन है। परंतु आज का समाज इसके साथ भेदभाव कर रहा है। जहां, दहेज के लिए दुल्हनों को बलि पर चढ़ा दिया जाता है, वहीं कई दंपती तो दहेज देने के डर से बेटी को पैदा ही नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं कुरीतियों को समाप्त करने के लिए यह अनोखा विवाह संपन्न हुआ।

इधर, लड़की की मां आशा देवी भी कहती हैं कि आज उन्हें खुद पर फक्र महसूस हो रहा है कि उनकी बेटी ने समाज में एक उदाहरण पेश किया है। दुल्हन नेहा प्रियदर्शी ने कहा, 'उनके लिए यह एक अनोखा अहसास है कि दुल्हनिया दूल्हे के घर बारात ले कर गई। मुझे यह पहले ही बता दिया गया था कि ऐसी होगी तुम्हारी शादी। मैं भी यह तरीका कुछ नया होने के कारण तैयार हो गई।'

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या आगे भी आपके घर की लड़कियों का विवाह इसी तरह होगा, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह तो नहीं पता, लेकिन इतना तय है कि होने वाली शादियों में दहेज जैसी कुरीतियों का चलन नहीं होगा।


Contact : 99999999

Mobile : 99999999

Address : 99999999



Write Your Comment / Feedback for this Post

Bookmark and Share

 
 
Related Ads

AJIB SHADI (January 24, 2011)

आज तक आपने दुल्हन के घर दूल्हे को बारात लेकर जाते देखा होगा, लेकिन बिहार के मुंगेर जिले में रविवार ..

CHUTKILA (January 17, 2011)

बंता धीरे - धीरे कुछ लिख रहा था। संता ने पूछा : ' धीरे - धीरे क्या लिख रहे हो ?' बंता : ' अपने सात साल के ..

Astrology (December 14, 2011)

Astro acharya arvind astrology.vasstu,palmist,[hast rekha] specialist acharyaarvindmishra con...+919891547918/8750246218/9250242438 aur E-mail:acharyaarvindmishra@gmail.com jo ki Gopalganj k mangla-jyotish sansthan k s..

amitinfoservice offer Join Our Matrimonial Website only!@ Rs.799 (February 6, 2012)

www.vivahbandhan.in It is India’s first cheap & best quality matrimonial website. See every profile with photo & contact directly by mail or by phone. So join with us & find your dream life partner now. Registration free. Contact us at: +91 96478 16555 ..

CHUTKILA (January 17, 2011)

संता ने बंता से कहा : ' मैं तुम्हारे एटीएम का पासवर्ड जान गया हूं। ' बंता : ' अच्छा , जरा बताना क्या है ..

Shayari (May 30, 2011)

************************************************** Mere Dost Tum Bhi Likha Karo Shayari Tumhara Bhi Meri Tarah Naam Ho Jayega Jab Tum Par Bhi Padenge Ande Aur Tamatar To Shaam Ki Sabji Ka Intajaam Ho Jayega… ****************************************..

Mr (April 10, 2011)

Hiiiiiiiiiii I am Pratik Mishra from Vijaypur(Gopalganj). I love my town. I always miss my motherland.....So i decided that i am going to join politics for social work....I hope all of you will support me....

Mr. Pratik Kumar (October 9, 2011)

Pratik Kumar Mishra was born in the small village of Atawa in the Gopalganj district of the Indian state of Bihar in a Brahman family. His father is Vidyabhushan Mishra and his mother is Nirmala Mishra. He was born into a well educated family in the regio..

Mother's Day (May 8, 2011)

MOTHER IS AN ABBREVIATION OF :- M:MOST O:ORIGNAL T:TOPCLASS H:HONOURABLE E:EXCELLENT R:RESPECTABLE So, you never forget to your mother..

CHUTKILA- BATHUA GADDI TOLA (January 17, 2011)

फांसी से पहले इंस्पेक्टर ने संता से पूछा : ' तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है ?' संता : ' मेरे पैर ऊपर और ..


Todays News Feed
  • गवाही देकर लौट रही महिला को पीटा
    गोपालगंज, कासं : कोर्ट में गवाही देकर घर लौट रही एक महिला को अनुसूचित जाति थाना के समीप रोककर कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में महिला थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कटेया थाना के...
  • पटना की टीम ने जीता बाल बैडमिंटन का खिताब
    सिधवलिया (गोपालगंज), निज संवाददाता : सिधवलिया के बीआरसी में चल रहे राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब पटना के नाम रहा। पुरुष और महिला दोनों वर्ग में पटना की टीम ने फाइनल मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया। गुरुवार को पुरुष...
  • किशोरी की मौत पर पड़ोस के युवक पर प्राथमिकी
    कटेया (गोपालगंज), निज संवाददाता : स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में मंगलवार की रात संदेहास्पद परिस्थिति में जलने से किशोरी की मौत पर पड़ोस के एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। यह युवक किशोरी को अकेले देख उसके घर में घुस गया था।...
  • फिल्म देखिए और जानिए सरकार क्या दे रही आपको
    निज संवाददाता, गोपालगंज : जानकारी के अभाव में सरकार से मिलने वाले लाभ से वंचित रह जाने की शिकायत अब शायद ग्रामीणों को नहीं रहेगी। पंचायत और गांव स्तर पर होल्डिंग और फ्लैक्सी बोर्ड लगाने के साथ ही अब जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जिले के सभी...
  • अब समन्वय बनने की जोड़ तोड़ शुरू
    कुचायकोट (गोपालगंज), निज संवाददाता : प्रखंड साधनसेवी और संकुल समन्वयकों के चुनाव को लेकर मंगलवार को विभिन्न संकुलों से चुने गये शिक्षक प्रतिनिधियों ने अब आगामी सात एवं आठ सितंबर को होने वाले समन्वयक पद के चुनाव को लेकर जोड़ तोड़ तेज कर दिया है।...
  • यहां अब भी लंबित 22,941 आवेदन
    गोपालगंज, कार्यालय संवाददाता : बिहार लोक सेवाओं का अधिकार एक्ट 15 अगस्त 2011 को लागू होने के बाद भी सेवाएं प्राप्त होने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय आंकड़े बताते हैं कि आज भी सेवा पाने के लिए पूरे जिले में 22,941 मामले...
View All News
Latest Ads
 
 
 
Categories Copyright © 2013 www.mygopalganj.com. All rights reserved.

Post a Free Advertisement